अमरनाथ यात्रा के मार्गों को किया ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

Jammu Kashmir: Amarnath Yatra routes declared 'no flying zone', srinagar-general,Srinagar news,Amarnath Yatra 2025,No Flying Zone,Shri Amreshwar Dham,Jammu Kashmir tourism,Yatra security,Drone ban,Terror threat Amarnath,Pahalgam route,Baltal route, No Flying Zone,Jammu and Kashmir news,

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मंगलवार यानी की आज 17 जून को यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री दो मार्ग – पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

Read Also: Sports News: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का बड़ा ऐलान, कप्तान सोफी डिवाइन विश्व कप के …

बता दें, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि इस क्षेत्र में एक जुलाई से 10 अगस्त तक मानवरहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, गुब्बारे समेत किसी भी प्रकार के विमानन यंत्र उड़ाना प्रतिबंधित है। बहरहाल, ये पाबंदी मरीजों को उपचार के लिए विमान से ले जाने, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी उड़ानों पर लागू नहीं होगी। ऐसे अपवादों के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया बाद में जारी की जाएगी।

Read Also: ICC चार दिवसीय टेस्ट के लिए तैयार! भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड पांच दिवसीय मैच ही खेलेंगे

आदेश में कहा गया है कि तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सलाह दी है कि अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग को एक जुलाई से 10 अगस्त तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया जाए। आदेश में कहा गया है, इसलिए अमरनाथ यात्रा, 2025 के दौरान मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यात्रा के सभी मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया जाता है, जिसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। अमरनाथ यात्रा में हर साल देशभर से हजारों तीर्थयात्री शामिल होते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *