अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा-“अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है”

Bessent

Bessent-अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने फॅाक्स बिजनेस को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि “भारत को रुस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है, क्योंकि ये तेल उन पोत पर है जो पहले से समुद्र में मौजूद हैं। उन्होंने हमारे कहने पर रुस से तेल खरीदना बंद किया था लेकिन तेल की आपूर्ति को पूरा करने के लिए हमने उन्हें 30 दिनों तक यह अनुमति दे दी है। भारत ने हमारा भी बहुत अच्छा सहयोग दिया।Bessent

Read Also–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दार्जिलिंग दौरे पर रहेंगी

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त 25 फ़ीसदी का टैरिफ़ लगा दिया था, इससे भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ़ 50 फ़ीसदी हो गया था। फरवरी 2026 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत ने रूस से तेल ख़रीदना बंद करने का वादा किया था इसलिए उसके साथ ट्रेड डील की जा रही है और उस पर लगा 50 फ़ीसदी टैरिफ़ घटाकर 18 फ़ीसदी कर दिया गया है। अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो यह टैरिफ 25 फीसदी बढ़ा दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य रूस पर दबाव बनाना था जिससे रूस – युक्रेन युद्ध में रूस की पकड़ को ढीला किया जा सके।Bessent

Read Also–कांग्रेस ने व्हिप जारी कर सांसदों को 9 से 11 मार्च तक लोकसभा में मौजूद रहने का दिया निर्देश

वित्त मंत्री स्कॅाट बेसेंट ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा नीति के कारण तेल और गैस का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। ”यह जानबूझकर बहुत कम अवधि के लिए किया गया  है, इसलिए इससे रूसी सरकार को कोई बड़ा वित्तीय फायदा नहीं मिलेगा। इस फैसले को अमेरिका ने बहुत सोच समझ कर लिया है।Bessent

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *