कांग्रेस ने व्हिप जारी कर सांसदों को 9 से 11 मार्च तक लोकसभा में मौजूद रहने का दिया निर्देश

Congress

कांग्रेस(Congress) ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे 9 से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहें। इस दौरान सदन में स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

कांग्रेस ने व्हिप जारी कर सांसदों को 9 से 11 मार्च तक लोकसभा में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर अगले हफ्ते विचार किये जाने की संभावना है। Congress

Read Also: Delhi: रूस से भारत की तेल खरीद पर अमेरिका ने दिया ऐसा बयान,देश में हुआ राजनीतिक बवाल

विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर ‘‘खुलकर भेदभाव’’ करने का आरोप लगाया गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक 9 मार्च से शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें उसके सांसदों के लिये बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले तीन दिनों तक निचले सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

अगर सदन द्वारा साधारण बहुमत से कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है, तो लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है। संविधान के अनुच्छेद 94 सी में इस तरह के कदम का प्रावधान है। अनुच्छेद 96 लोकसभा अध्यक्ष को सदन में अपना बचाव करने की अनुमति देता है। Congress

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *