PM मोदी आज दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली के बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था को नई ऊँचाई देने जा रहे हैं। PM मोदी आज दिल्ली के DDA ग्राउंड से 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मेगा इवेंट का मुख्य आकर्षण दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार है, जो शहर की लाइफलाइन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

आपको बता दें, PM मोदी आज दिल्ली को कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की एक ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। इसके तहत दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन और 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल के पास दिल्ली के बुराड़ी रोड पर स्थित DDA ग्राउंड में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इस दौरान यहां सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी जाएगी।

PM मोदी की इस सौगात से दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि आज के इस कार्यक्रम में दिल्ली मेट्रो के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। जिसके तहत PM मोदी आज दो नए पूर्ण हो चुके कॉरिडोर का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात सुगम होगा और यात्रा का समय घटेगा। वहीं भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। ये नए रूट दिल्ली के उन दूरदराज इलाकों को जोड़ेंगे जो अभी तक मुख्य मेट्रो नेटवर्क से दूर थे।

इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक दिल्ली का विजन

33,500 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम निवेश में केवल मेट्रो ही नहीं, बल्कि सड़क, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी कई अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को एक ‘विश्व स्तरीय शहर’ बनाना है, जहाँ आधुनिक सुविधाएं आम नागरिक की पहुंच में हों। PM मोदी इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसमें वे ‘विकसित भारत’ के संकल्प और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।

आम जनता को क्या होगा लाभ ?

नए मेट्रो कॉरिडोर के आने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा। जिसके चलते लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विस्तार से प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है, जिससे राजधानी में पर्यावरण को फायदा पहुंचेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से नए व्यापारिक केंद्रों और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी। दिल्लीवासियों के लिए आज का दिन एक उत्सव की तरह होने वाला है, क्योंकि ये परियोजनाएं आने वाले दशकों में शहर की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली साबित होंगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *