अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अंबाला के घनी खेड़ा गांव ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया ये कदम

haryana

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के अंबाला स्थित घनी खेड़ा गांव में शिक्षित महिलाओं के नाम की पट्टियां लगाई गईं हैं, जिससे लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो सकें। इस पहल से गांव की महिलाओं में गर्व की भावना जाग रही है और कई महिलाएं दीवारों पर अपने नाम देखकर गर्व महसूस कर रही हैं।

Read Also: PM मोदी आज दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले, हरियाणा के अंबाला जिले के घनी खेड़ा गांव ने महिला सशक्तिकरण का एक उल्लेखनीय उदाहरण पेश किया जा रहा है। लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायत ने घरों के बाहर नामपट्टियां लगाना शुरू कर दिया है, जिन पर स्नातक की उपाधि प्राप्त कर चुकी महिलाओं के नाम और उनकी डिग्री लिखी हैं।

ये कदम गांव की स्कूली छात्राओं को भी अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिनमें से कई उच्च शिक्षा प्राप्त करने की उम्मीद रखती हैं, ताकि एक दिन उनका नाम भी उनके घरों के बाहर लिखा जा सके। एक साधारण नेमप्लेट के जरिए, हरियाणा का यह गांव एक सशक्त संदेश दे रहा है। बेटियों को शिक्षित करना न केवल उनके भविष्य को संवारता है, बल्कि उन्हें वह पहचान और सम्मान भी दिलाता है जिसकी वे हकदार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *