गुजरात: सूरत के स्वामीनारायण मंदिर के स्नानघर में दो लड़कियों के मिले शव

गुजरात

गुजरात : सूरत शहर में स्वामीनारायण मंदिर के स्नानघर में 18 से 20 साल की दो लड़कियों के शव मिले । पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें घटनास्थल से बेहोशी के ऐनेसथिसिया वाले इंजेक्शन भी मिले जो कि जानलेवा थे । परिजनों ने बहुत देर तक लड़कियों को फोन पर कॅाल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके बाद उन्होंने दिंडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई । इसके बाद ही पुलिस ने फोन नं को ट्रेस करनाा शुरु कर दिया जिसके बाद ऩं की लोकेशन सूरत की दिखाई दे रही थी। इसके बाद ही पुलिस ने सूरत पुलिस से संपर्क किया और मामले की छान-बीन शुरु कर दी। गुजरात

Read Also-International Women’s Day: CM रेखा गुप्ता ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देकर कही ये बात

अधिकारी ने बताया कि CCTV फुटेज में दोनों को मंदिर के स्नानघर की ओर जाते हुए देखा गया था पर बहुत देर तक दरवाजा ना खोले जाने पर दरवाजे को बाद में तोड़ दिया गया । दोनों लड़कियां बेहोश मिलीं उनमें से एक को सिविल अस्पताल और दूसरी को एसएमआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में दोनों अस्पतालों के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । जबकि उनमें से एक के फोन में आत्महत्या से संबंधित कुछ तस्वीरें मिलीं । पुलिस ने बताया कि दोनों ने AI से पूछकर आत्महत्या की थी । दोनों लड़कियां अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ती थीं और स्कूल से ही अच्छी दोस्त थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच अभी चल रही है ।गुजरात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *