उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक यूट्यूबर घायल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यूट्यूबर अनुराग डोभाल गंभीर रुप से घायल हो गए । ये हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ । घायल यूट्यूबर अनुराग डोभाल खुद कार चला रहे थे । पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । अनुराग का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम UK07 Rider है और उसमें 7.96 मिलियन सब्सक्राइबर है ।उत्तर प्रदेश

Read Also-गुजरात: सूरत के स्वामीनारायण मंदिर के स्नानघर में दो लड़कियों के मिले शव

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हादसे से पहले एक विडियो बनाया था जिसमें वो अपने परिवार पर प्रतारणा का आरोप लगा रहे थे । उसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली जो कि उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी , इसलिए उनके घर घरवाले नाराज थे और उन्हें मानसिक रुप से परेशान कर रहे थे । बताया जा रहा है कि उनकी कार की रफ्तार 150 कि.मी से ज्यादा थी , उन्होंने यह भी कहा कि “मां मुझे आपके प्यार की ज़रुरत थी जो कि मुझे नहीं मिला अब अगले जन्म में मुझे प्यार दे देना” । इसके बाद उन्होंने कार को डिवाडर से टकरा दिया और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *