Congress: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की

Congress: कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा देने की भी मांग की।

Read Also: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता रेजिडेंसी रोड स्थित शहीदी चौक पर पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में तैनात पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।पार्टी कार्यकर्ता “राज्य का दर्जा बहाल करो” और “हमारी रियासत हमारा हक” लिखे हुए पोस्टर लिए हुए थे और मोदी सरकार और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लगाए।Congr ss: 

Read Also: Iranian Embassy: ईरानी दूतावास पहुंचे BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी, खामेनेई को नम आखों से दी श्रद्धांजलि

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कर्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने “भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नष्ट कर दिया है” और उन संस्थानों को कमजोर कर दिया है जो कभी देश की विदेश नीति को परिभाषित करते थे।उन्होंने आरोप लगाया, “भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) जैसे क्षेत्रीय सहयोग मंचों का समर्थक रहा है, लेकिन आज देश की छवि धूमिल हो गई है। प्रधानमंत्री के आचरण ने पद की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वैश्विक शक्तियों के साथ अपने व्यवहार में भारत के हितों से समझौता कर रही है।Congress: 

उन्होंने कहा, “वे (अमेरिका) तो इस बात पर भी शर्तें थोप रहे हैं कि भारत को रूस से तेल खरीदना चाहिए या नहीं। हमारे व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े ऐसे फैसले दूसरे देशों द्वारा तय नहीं किए जा सकते।”कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर अंतरराष्ट्रीय मामलों में “पूरी तरह से आत्मसमर्पण” करने का आरोप लगाया और पार्टी की इस मांग को दोहराया कि पीएम मोदी इस्तीफा दें।विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध के प्रतीक के रूप में अमेरिका और इजराइल के झंडे भी जलाए।Congress: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *