Iranian Embassy: ईरानी दूतावास पहुंचे BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी, खामेनेई को नम आखों से दी श्रद्धांजलि

Iranian Embassy: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को दिल्ली में ईरानी दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। नकवी ने कहा कि खामेनई एक महान आध्यात्मिक शख्सियत थे, जिनकी ‘‘शहादत’’ हुई है।Iranian Embassy: 

Read Also: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन

उन्होंने कहा, ‘‘भारत बुद्ध का देश है। हमारा ये मानना रहा है कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि खुद एक समस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा है।’नकवी ने कहा, ‘‘अमन-इंसानियत की हिफाजत के लिए जरूरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है।’’Iranian Embassy:

Read Also: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का सुप्रीम लीडर

उन्होंने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा जरूरी है और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए। गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में खामेनेई मारे गए थे।Iranian Embassy: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *