Crime News: दिल्ली में मणिपुरी महिला पर हमला करने के आरोप में चार नाबालिग गिरफ्तार

Crime News:  दक्षिण दिल्ली के एक पार्क में एक मणिपुरी महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उन लोगों द्वारा की गयी कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार शाम को हुई, जब महिला और उसकी सहेली साकेत जिला न्यायालय परिसर के पास मालवीय नगर में स्थित पार्क में सैर कर रही थीं। Crime News: 

Read Also:Parliament: बजट सत्र के दूसरे चरण की हुई हंगामेदार शुरुआत, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बड़ा बयान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं पर टिप्पणी की थी।उन्होंने बताया, ‘‘जब उनमें से एक ने आपत्ति जताई तो बहस शुरू हो गई जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया।’’Crime News: 

Read Also: AC Price: तांबा महंगा होने, रुपया कमजोर पड़ने से AC की कीमतों में उछाल, 15% तक बढ़ेंगे दाम

उन्होंने बताया कि हमले में महिला को मामूली चोटें आईं और उसे चिकित्सा जांच और उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद, संदिग्धों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता के लगातार संपर्क में है।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *