राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में शीतकालीन प्रवास के बाद दिल्ली लौटीं

 President Droupadi Murmu- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में सालाना प्रवास शनिवार को खत्म हो गया है और वे दिल्ली वापस आ गईं।तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने यहां हकीमपेट में वायुसेना के अड्डे पर राष्ट्रपति को विदाई दी।

राष्ट्रपति सालाना दक्षिण प्रवास कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को हैदराबाद पहुंची थीं और सिकंदराबाद के बोलारम में बने राष्ट्रपति निलयम में रुकी थीं।

Read also – वंदे भारत ट्रेन जैसा अनोखा रेस्टोरेंट, अंदर का नजारा है बेहद ही खास

मुर्मू 20 दिसंबर को यदाद्री भुवनागिरि जिले के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई यूनिट गई थीं, साथ ही उन्होंने थीम मंडप का भी दौरा किया था ।राष्ट्रपति ने 21 दिसंबर को एक ऐतिहासिक ध्वज स्तंभ की प्रतिकृति का उद्घाटन किया था।सागौन की लकड़ी से बने 36 मीटर (120 फुट) लंबे ध्वज स्तंभ से 1948 में भारत में हैदराबाद राज्य के विलय को चिह्नित किया गया है।राष्ट्रपति निलयम, राष्ट्रपति के प्रवास को छोड़कर, पूरे साल आम जनता के लिए खुला रहता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *