Rajya Sabha Elections: तमिलनाडु से सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Rajya Sabha Elections:  राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके), मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके और इन दोनों दलों के सहयोगियों के कुल छह उम्मीदवारों को सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Read Also: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन

डीएमके के तिरुचि शिवा और कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, कांग्रेस पार्टी के क्रिस्टोफर मणिकम, डीएमके के एलके सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम थंबी दुरई और पीएमके के अंबुमणि रामदास को विधानसभा सचिवालय के निर्वाचन अधिकारी-अतिरिक्त सचिव आर शांति ने विधिवत निर्वाचित घोषित किया।डीएमके के सहयोगियों में डीएमडीके और कांग्रेस शामिल है, जबकि पीएमके एआईएडीएमके की सहयोगी पार्टी है।

Read Also: Telangana: कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

डीएमके से एनआर एलंगो, तिरुचि एन शिवा, एंथियूर पी सेल्वारासु, कनिमोझी एनवीएन सोमू और एआईएडीएमके से एम थंबीदुरई और टीएमसी (मूपनार) के नेता जीके वासन दो अप्रैल, 2026 को अपने कार्यकाल की समाप्ति पर सेवानिवृत्त होंगे। तिरुचि शिवा और थंबीदुरई को फिर से चुना गया है।अधिकारी ने कहा, छह के नामांकन वैध पाए गए और नियमों के अनुसार स्वीकार किए गए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।पीएमके के संस्थापक एस रामदास के सहयोगी स्वामीनाथन का आवेदन भी खारिज किए गए नामांकनों में शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *