गुरुग्राम में डबल डेकर बस में आग, दो लोगों की मौत

Gurugram News– हरियाणा के गुरुग्राम में एक डबल डेकर बस में आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना साइबर सिटी गुरुग्राम के नेशनल हाईवे 48 पर हुई। बस में सवार लोगों को बचाकर सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस बस में आग लगी वो अरुणाचल नंबर की थी।

मौके पर मौजूद गुरुग्राम एसीपी वरुण दहिया ने पीटीआई वीडियो को बताया, ” रात 8.30-9 बजे के आसपास यह घटना हुई। बस का नंबर अरुणाचल प्रदेश है, हम बस की जानकारी ले रहे हैं। दो की मौत हो गई।

Read also- जम्मू, सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया, गोलाबारी में BSF जवान घायल

शवों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। जो लोग घायल हुए थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वे सुरक्षित हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। हम उनसे बात करेंगे और समझेंगे कि बस में आग कैसे लगी। किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे बस के एक यात्री ने बताया कि बस लोगों से खचाखच भरी हुई थी।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *