इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा.. फिर मिली किसे कमान?

Indigo CEO: Indigo's CEO Peter Elbers resigned.. then who got the command?

Indigo CEO: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इंडिगो पिछले तीन महीने से अपने परिचालन में बड़े व्यवधान का सामना कर रही है। बयान में कहा गया है कि नए सीईओ की नियुक्ति तक एयरलाइन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम व्यवस्था के तहत इंडिगो के प्रबंधन का कामकाज देखेंगे।

Read Also: कार के अंदर मिले शव, दम घुटने से मौत का संदेह…

इंटरग्लोब एविएशन के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, “राहुल एयरलाइन के प्रबंधन का कार्य संभालने लौट रहे हैं ताकि कंपनी की संस्कृति को मजबूत किया जा सके, संचालन की उत्कृष्टता को और बढ़ाया जा सके और ग्राहकों को बेहतर देखभाल, भरोसेमंद सेवा और पेशेवर अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।” इंटरग्लोब एविएशन एयरलाइन का परिचालन इंडिगो ब्रांड नाम से करती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *