West Bengal: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल आर एन रवि बुधवार यानी आज 11 मार्च को चेन्नई हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए रवाना हुए। लोक भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले ही वे कोलकाता के लिए निकल गए। आर एन रवि को 5 मार्च को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तत्कालीन राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने पांच मार्च को ही अपना पद छोड़ा था। वे सितंबर 2021 से तमिलनाडु के राज्यपाल थे।
Read Also: सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय व्यक्ति को दी इच्छामृत्यु की अनुमति
पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि 73 वर्षीय रवि को गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश लोक भवन में पद की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने कहा, “नए राज्यपाल के आज शाम तक शहर पहुंचने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह लोक भवन में होगा।” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बोस के इस्तीफे ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे को “राजनीति से प्रेरित” बताया है।
