Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 157 पहुंची, 800 के करीब अभी लापता

Nepal Floods

Nepal Floods: नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल में इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक करीब 157 लोगों की मौत हो चुकी है और 800 के करीब लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 35 पुल बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है। Nepal Floods

इस घटना में कई वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गए। नेपाल सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 139 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। Nepal Floods

Read Also: India News: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा खुलासा आया सामने

बता दें कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अलर्ट है। कई नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। यूपी और बिहार के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर है। गृह मंत्रालय समेत कई केंद्रीय मंत्रालय लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बिहार के 6 जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात कर हालातों की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। Nepal Floods

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *