Delhi: कांग्रेस ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे कई सदस्यों को विदाई दिए जाने का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि अफसोस की बात है कि पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के लिए उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के आठ महीने बाद भी कोई विदाई समारोह आयोजित नहीं हुआ। Delhi:
Read Also: Delhi: मानव जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा 6G का युग- केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
धनखड़ ने पिछले साल संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। Delhi:
Read Also: Bollywood: नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम’ पर वीडियों शेयर कर दी ये सफाई
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्यसभा में अगले तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों के लिए विदाई समारोह था। यह लगभग 6 घंटे तक चला, जिसमें प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे तक शामिल हुए।’उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात है कि 21 जुलाई 2025 को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त हुए पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के लिए 8 महीने बाद भी कोई विदाई समारोह नहीं हुआ है।’ Delhi:
