Bollywood: नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम’ पर वीडियों शेयर कर दी ये सफाई

Bollywood: अभिनेत्री नोरा फतेही ने बुधवार को ‘सरके चुनर’ गाने के कथित अश्लील बोल को लेकर उठे विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में इस गाने की शूटिंग की थी और बाकी सभी की तरह वे भी इसके हिंदी संस्करण को देखकर हैरान थीं।संजय दत्त और नोरा फतेही के इस हिंदी गीत का वीडियो दो दिन पहले यूट्यूब पर डाला गया था, जिसके बाद देखते ही देखते ये वायरल हो गया। Bollywood:

Read Also:Stock Market: स्टॉक मार्केट में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 633 अंक चढ़ा, Nifty 23700 के पार

गीत के अश्लील बोल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ये गाना आगामी कन्नड़ फिल्म ‘‘केडी द डेविल’’ का है। इंस्टाग्राम’ पर साझा किए एक वीडियो में फातेही ने कहा कि वे आलोचनाओं के लिए आभारी हैं क्योंकि इससे निर्माताओं को आखिरकार गाने को सोशल मीडिया से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बात को उठाया था कि गाने के हिंदी बोल ‘‘आपत्तिजनक’’ हैं।Bollywood:

Read Also: Ranchi: झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बना रोजगार मेला, 125 युवकों को मिला…

नोरा ने कहा, ‘‘मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को साझा करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, मुझे दिख रहा है कि कुछ लोग इसका इस्तेमाल मेरे चरित्र पर हमला करने के अवसर के रूप में कर रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं ये दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस गाने के हिंदी बोल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और मेरी तस्वीर के साथ इसका उपयोग करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’Bollywood:

’वीडियो संदेश में नोरा ने कहा कि उन्होंने ये गाना इसलिए किया क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त जैसे अभिनेता थे।नोरा ने कहा कि उन्हें लगा था कि ये गाना ‘‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’’ का रीमेक है।अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें कन्नड़ समझ नहीं आती इसलिए अनुवाद करने के मामले में उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर भरोसा किया।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *