HARYANA NEWS: हरियाणा में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। हरियाणा सरकार ने 23 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है, लिस्ट में कई बड़े अफसरों के विभागों को बदला गया है। राज्यपाल के आदेश के मुताबिक तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं , फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also-Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियां जारी
इनमें कुछ बड़े अफसर भी शामिल हैं, जैसे डॉ राजा शेखर वुंडरू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जी अनुपमा को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विजेंद्र कुमार को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्धन बोर्ड के लिए अधिकारी विशेष कार्य के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कार्मिक विभाग (नियुक्तियां) और सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

