Eid Ul Fitr 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके साथ ही मुर्मू ने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
Read Also: मौसम का करवट! बारिश ने बदला तापमान, ठंड ने दी दस्तक
Eid Ul Fitr 2026- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए चारों ओर भाईचारा व दयालुता बढ़ने की आशा जताई। देश में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। यह दिन चारों ओर भाईचारे व दयालुता को और बढ़ाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!’’
