CM सैनी ने की विकसित बादशाहपुर रैली में शिरकत, विकास की दी गयी कई सौगातें

Badshahpur: CM Saini participated in the developed Badshahpur rally, gave many development gifts.

Badshahpur: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित ‘विकसित बादशाहपुर महारैली’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम और विशेष रूप से बादशाहपुर इस विकास यात्रा का एक मजबूत स्तंभ बन कर उभरा है। उन्होंने बताया कि आज चौथे नवरात्र पर 2 हजार 709 गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपना एक दिव्य संयोग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हलके को विकास की गति देने के लिए 81 घोषणाएं हुई हैं, जिनमें से 60 का काम पूरा हो चुका है और 8 का काम प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 15 हजार 166 करोड रुपए हलके के विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए 9000 करोड रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है। राजीव चौक से सोहना वाया बादशाहपुर एक्सप्रेसवे 2200 करोड रुपए की लागत से बनाया गया है। मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक 5500 करोड रुपए की लागत से लंबा मेट्रो कॉरिडोर निर्माण अधीन है।

Badshahpur- मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज 541 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार है, जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। फरुखनगर में 12 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण किया गया है। गांव हाजीपुर में 4 करोड़ 7 लाख रुपए से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने तीसरे कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। प्रदेश में हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 15 हजार 200 रुपए प्रतिमाह की जाएगी। प्रदेश में 140000 एकड़ लवणीय व नमकीन भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा।

Read Also: ‘लिटिल इंडिया’ शहर पर ईरान के मिसाइल हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल

Badshahpur- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की एक नई संस्कृति विकसित हुई है। विकसित बादशाहपुर केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारी सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने फरुखनगर से गुरुग्राम तक 365 करोड रुपए की लागत से चार लेन का आधुनिक सड़क मार्ग बनाने, गांव बुढहैडा में 65 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने, न्यू गुरुग्राम के सेक्टर में जहां भी संभव हो 24 मीटर की सड़क बनवाने, महाग्राम योजना के तहत एक अत्याधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 88 करोड रुपए की लागत से बिछाई जारी सीवरेज लाइन का काम जल्द पूरा करने, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का रखरखाव करवाने, पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों का भी एजेंसियों से रखरखाव करवाने और खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर हलके के गावों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की घोषणा की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *