Fennel Water Benefits : गर्मियों की तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर भी देखने को मिलता है। इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं, थकान और सुस्ती भी बढ़ जाती हैं। इन दिनों में आप आपने आपको ठंडा और ऊर्जावान रखना चाहते हैं, तो सौंफ का सेवन एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है। आपको बता दें कि सौंफ में कई पोषक तत्व मौजूद होते है. जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. वैसे तो ये उपाय पेट की गर्मी को शांत करने के लिए जानी जाती हैं और पाचन को भी बेहतर बनाती है.
गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को हल्कापन महसूस होता है और थकान भी कम हो सकती है। आपको बता दें कि सौफ को गर्मियों के लिए फायदेमंद माना गया है।अगर आप गर्मी के असर से बचना चाहते हैं, तो सौंफ को अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में किन -किन तरीके से सौंफ का सेवन कर सकते हैं.Fennel Water Benefits Fennel Water Benefits Fennel Water Benefits
Read also- Cat Ba Langur Video : नारंगी बच्चों और काले लंगूर का अनोखा मेल, प्रकृति का हैरान कर देने वाला सच
गर्मियों में पिएं सौंफ का पानी- गर्मियों में अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, सौंफ का पानी पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सौंफ लें। इसे 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह पानी को छानकर इसका सेवन करें।Fennel Water Benefits Fennel Water Benefits Fennel Water Benefits
सौंफ और दही का कॉम्बिनेशन – गर्मियों को समय में आप सौंफ और दही का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में दही लें, इसमें 1 टीस्पून भुनी हुई सौंफ मिक्स करें। इस मिश्रण का सेवन करने से आपका पाचन सही रहता है। साथ ही शरीर की गर्मी भी कम होती है। दोपहर के समय इस मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
सौंफ और नींबू का शरबत रखे ठंडा- शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ और नींबू का शरबत फायदेमंद हो सकता है। इससे आप फ्रेश फील करते हैं। सौंफ का शरबततैयार करने के लिए 1 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। बाद में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करें।
Read also- ‘लिटिल इंडिया’ शहर पर ईरान के मिसाइल हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल
खीरा और सौंफ का सलाद – आपको बता दें कि गर्मीयों के मौसम में आप सौंफ के साथ-साथ खीरा का भी सेवन करना बेस्ट माना जाता हैं . जो आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा.इसके सेवन से आप फ्रेश महसूस करते हैं। इसके लिए 1 कटोरी खीरा लें। इसपर करीब 1 चम्मट भुनी हुई सौंफ का पाउडर डालें। आप चाहे, तो इसपर हल्का सा नींबू का रस या फिर नमक डालकर खाएं। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक मिल सकती है।
