Chhattisgarh: रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली गिरी, हादसे में एक महिला की हुई मौत

Chhattisgarh:

Chhattisgarh: महासमुंद जिले में खल्लारी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए श्रद्धालु रोपवे ट्रॉली गिरने से हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं । अधिकारीयों ने बताया कि यह घटना सुबह 10 बजे घटी, जब मंदिर के आधार पर 8 लोगों को उतारने के लिए उतर रही ट्रॉली की केबल टूट गई ।Chhattisgarh

Read Also-IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

उन्होंने बताया कि पीड़ित नवरात्रि उत्सव के दौरान बागबाहरा क्षेत्र के खल्लारी गांव में एक पहाड़ी पर स्थित खल्लारी माता मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे थे । अधिकारी ने बताया कि रायपुर की रहने वाली आयुषी सतकार (28) नामक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं । सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है । अधिकारीयों के मुताबिक दुर्घटना की जांच चल रही है और केबल टूटने की सही वजह का पता लगाया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *