Delhi Budget: दिल्ली का ग्रीन बजट! आम जनता की जरूरतों का ख्याल

Delhi Budget: Delhi's Green Budget! Taking care of the needs of the common people

Delhi Budget: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार का बजट दिल्ली की जनता को सुविधा देने वाला बजट है। यह बजट आम जनता की जरूरत का ख्याल रखा गया है और इसमें स्टूडेंट्स का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में दिल्ली की जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और एक हरी भरी दिल्ली को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बजट दिल्ली की जनता के सपनों को पूरा करने का एक प्रयास है, जो वर्षों से इन सपनों को देख रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सरकार ने दिल्ली की दिशा को बदलने का काम किया है और दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और अभिनंदन करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका और उनकी सरकार का यह प्रण है कि दिल्ली की जनता की सेवा करते रहें और दिल्ली को बेहतर हर दिन के साथ बनाए। रेखा गुप्ता ने फाइनेंस की टीम के सभी अधिकारियों को बधाई दी, जिन्होंने मेहनत करके इस बजट को तैयार किया है।

Read Also: दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, अगले कुछ घंटो के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

Delhi Budget- उन्होंने मंत्रियों को भी साधुवाद दिया, जिन्होंने अपने-अपने विभाग में अपनी पूरी काम को ग्रीन बजट के माध्यम से अपने पूरे विभाग की कार्य योजना को तैयार किया। इस बजट के माध्यम से दिल्ली को गति देने का काम किया गया है और दिल्ली सरकार के प्रशासन में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *