Budget Session: दिल्ली विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही AAP के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नेता विपक्ष आतिशी के नेतृत्व में AAP विधायक सांकेतिक तौर पर लोकतंत्र की अर्थी लेकर विधानसभा पहुंचे और भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। दरअसल, AAP के कई विधायकों को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा सस्पेंड किया गया है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। Budget Session
Read Also-Lok Sabha: केरल को नहीं मिले 311.95 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने बताया कारण
प्रदर्शन के दौरान विधानसभा द्वार के बाहर पुलिसकर्मियों और AAP नेताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सस्पेंड विधायकों को विधानसभा में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद AAP विधायकों ने साफ कहा कि अगर उनके सभी विधायकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई तो उनका एक भी विधायक सदन में प्रवेश नहीं करेगा।
Read Also- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 2026! खीर सेरेमनी के साथ शुरुआत, AAP का बहिष्कार
इसके विरोध में सभी विधायक विधानसभा गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही इस विरोध प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर सियासी टकराव और तेज हो सकता है। Budget Session
