दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का खीर सेरेमनी के साथ बीते दिन यानी सोमवार से आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विकसित दिल्ली के लिए जनकल्याणकारी एवं समावेशी बजट पेश करेंगी। यह आगामी बजट दिल्ली के विकास की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। दिल्ली बजट पेश करने से पहले CM रेखा गुप्ता आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन गुलाबी बाग स्थित वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दिल्लीवासियों की खुशहाली की प्रार्थना करेंगी। Budget
दिल्ली बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, यमुना की सफाई, महिला सशक्तिकरण, वायु प्रदूषण से निपटने के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर खास फोकस रहने की संभावना है। रेखा सरकार इसके अलावा अन्य कई सेक्टर्स में भी बड़े प्रावधान कर सकती है। Budget
Read Also: राजस्थान खुफिया विभाग की बड़ी कार्रवाई, असम में वायु सेना के अड्डे पर जासूसी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर बीते दिन CM रेखा गुप्ता ने सदन में कहा कि, “इस बार ग्रीन बजट तैयार किया है। यह बजट दिल्ली की जनता को सुविधा देने वाला बजट होगा। इसमें आम जनता की जरूरत का ख्याल रखा गया है। इस बजट में स्टूडेंट्स का ख्याल रखा गया है। दिल्ली की जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। प्रदूषण से मुक्ति के साथ एक हरी भरी दिल्ली को तैयार हो ये एक ऐसा बजट होगा। जो सपने दिल्ली की जनता वर्षों से देख रही है इस बजट में मैं उसे लेकर आई हूँ। आज समय आ गया है कि उन सपनों को पूरा करना है। Budget
इस सरकार ने दिल्ली की दशा और दिशा को बदलने का काम किया है। दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और अभिनंदन जिनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना हुआ है। हमारा भी यह प्रण है कि दिल्ली की जनता की सेवा करते रहे सरकार 24*7 काम करें और हर दिन के साथ दिल्ली को बेहतर बनाएं। फाइनेंस के सभी अधिकारियों को बधाई जिन्होंने मेहनत करके इस बजट को तैयार किया है और मंत्रियों को भी साधुवाद जिन्होंने अपने-अपने विभाग में ग्रीन बजट के लिए अपने पूरे विभाग की कार्य योजना को तैयार किया। दिल्ली को गति देने का काम इस दिल्ली सरकार के प्रशासन में किया जा रहा है। Budget
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
