बवाना में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Delhi News: Fire breaks out in a wooden warehouse in Bawana, fire trucks reach the spot

Delhi News: दिल्ली के बवाना इलाके में लकड़ी के गोदाम में मंगलवार यानी आज 24 मार्च को तड़के भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर डीएफएस को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-दो में स्थित गोदाम में दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं।

Read Also: Colombia Plane Crash: दक्षिण पश्चिम कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

Delhi News- जानकारी के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान एक दमकल कर्मी को हल्की चोट आईं। अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआत में पानी के तीन टैंकर, दो ‘वॉटर बाउजर’ और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया था लेकिन परिसर के अंदर रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने के बाद अन्य वाहनों को भेजा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के दौरान दमकल अधिकारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट आई और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें इलाज के बाद में छुट्टी दे दी गई। टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *