UTTARAKHAND के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साप्ताहिक अवकाश में बदलाव की पुष्टि की। शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके मदरसों में भी अन्य शिक्षण संस्थानों की तरह रविवार को छुट्टी रखने की व्यवस्था की जा रही है।
News Desk : उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बताया कि अब मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। सरकार का कहना है कि सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। इससे पहले प्रदेश के कई मदरसों में जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को छुट्टी रखी जाती थी।UTTARAKHAND
Read Also: BHARAT की कीमत पर नहीं होंगे अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध, मार्को रुबियो ने दिया भरोसा
यह बदलाव शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके मदरसों पर लागू किए जाने की बात सामने आई है। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है। प्रदेश में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया के तहत अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और शिक्षा से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभाल रहा है।UTTARAKHAND
Read Also: Kiren Vs RaGa : राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला, प्राचीन तक्षशिला की कहानी से घुसपैठ पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए और उन्हें एक ही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस फैसले के बाद मदरसों में शुक्रवार को मिलने वाला साप्ताहिक अवकाश समाप्त कर रविवार को छुट्टी रखने की व्यवस्था की जाएगी।UTTARAKHAND
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterB

