दिल्ली विधानसभा में बम धमकी! मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को खतरा, मचा हड़कंप

Delhi News: Bomb threat in Delhi Assembly! Metro station and Speaker Vijender Gupta in danger, causing panic

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में बम की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक ईमेल आया है, जिसमें विधानसभा भवन और विधान सभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में पीएम मोदी, अमित शाह, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

Read Also: भजनपुरा में युवक की चाकू मार कर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला…

Delhi News- पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधानसभा भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी तरह के विस्फोटक पदार्थ का पता नहीं चला है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी। इस धमकी के बाद सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *