Delhi Budget 2026-27: पर्यावरण संरक्षण से नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक… जानें दिल्ली की बजट की प्रमुख घोषनाएं

Delhi Budget 2026-27: From Environmental Protection to New Ayushman Arogya Mandir... Know the Key Announcements of Delhi's Budget

Delhi Budget 2026-27: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला, दिल्लीवासियों को सुविधाएं देने वाला, इंफ्रास्ट्रैक्टर को मजबूत करने वाला और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला होगा। बजट में विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

बजट की प्रमुख विशेषताएं

पर्यावरण संरक्षण: बजट में 21% आवंटन पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया है, जिससे दिल्ली का पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा और लोगों को बेहतर जीवन मिलेगा। इसके लिए नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे और पुराने प्रोजेक्टों को पूरा किया जाएगा।

बिजली और ऊर्जा: इस बार की दिल्ली की बजट में बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है और नए सबस्टेशन और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

अग्निशमन सेवाएं: दमकल विभाग के लिए 674 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे फायर इंफ्रास्ट्रैचर को और भी बेहतर बनाया जा सकेगा और आग लगने की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

जल संसाधन: दिल्ली की 2026-27 के बजट में दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान होगा और लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा।

शिक्षा: दिल्ली की 2026-27 के बजट में शिक्षा के लिए 19 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार जारी रहेगा और नए स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य: इस बार की दिल्ली की बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 12,645 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा और नए अस्पताल और आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे।

परिवहन: दिल्ली की 2026-27 के बजट में परिवहन विभाग के लिए 8374 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे परिवहन सेवाओं में सुधार होगा और नए बस और मेट्रो रूट खोले जाएंगे।

ईवी पॉलिसी: इस बार की दिल्ली की बजट में ईवी पॉलिसी के लिए 200 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है, जिससे दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। Delhi Budget 2026-27

महिला सुरक्षा: दिल्ली की 2026-27 के बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है, जिससे महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण बनाया जा सकेगा।

सीसीटीवी कैमरे: इस बार की दिल्ली की बजट में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

गिग वर्कर्स: इस बार की दिल्ली की बजट में गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के साथ जोड़कर रेस्ट रूम बनाएं जाएंगे, जिससे उन्हें सुविधाएं मिल सकें।

रानी हाट: इस बार की दिल्ली की बजट में हुनरमंद महिलाओं के लिए ‘रानी हाट’ बनाया जाएगा, जिससे उन्हें अपने उत्पाद बेचने का प्लेटफॉर्म मिलेगा।

लखपति बिटिया योजना: लखपति बिटिया योजना के तहत बच्ची के जन्म से ग्रेजुएशन तक उसके बैंक खाते में रुपये डाले जाएंगे, जिससे उनकी शिक्षा और विकास में मदद मिलेगी।  Delhi Budget 2026-27

Read Also: Delhi Budget 2026: दिल्ली का ग्रीन बजट… 1,03,700 करोड़ का बजट पेश

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना: ‘ट्रांसजेंडर’ को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुफ्त साइकिल: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली सभी बच्चियों को सरकार मुफ्त साइकिल देगी, जिससे उनकी शिक्षा में मदद मिलेगी।

लैपटॉप: 10वीं कक्षा में मेरिट में आने वाले छात्रों के लिए लैपटॉप दिया जाएगा, जिससे उनकी शिक्षा में मदद मिलेगी।

नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर: 750 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *