बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर… 8 की मौत, 43 घायल

Uttar Pradesh: Truck hits tractor-trolley full of devotees in Bulandshahr... 8 dead, 43 injured

Uttar Pradesh: पुलिस ने बताया कि सोमवार यानी की आज 25 अगस्त को तड़के उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं, जबकि अस्पताल में भर्ती 12 लोग 18 साल से कम उम्र के हैं।

Read Also: Hauli Raas Festival: बारपेटा में ‘हाउली रास महोत्सव’ में 7,000 महिलाओं ने एक साथ नृत्य किया, असम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ये दुर्घटना बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाईपास के पास तड़के करीब 2:10 बजे हुई, जब एक कैंटर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो पलट गई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 61 लोग सवार थे, जो कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के जाहरपीर में तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को एक निजी अस्पताल समेत कई अस्पतालों में ले जाया गया है।      Uttar Pradesh

एसएसपी ने आगे बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 का इलाज चल रहा है। तीन घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले जाया गया- 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 23 को खुर्जा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।        Uttar Pradesh

Read Also: Space Hero: राजधानी लखनऊ में अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे शुभांशु शुक्ला के भव्य स्वागत की तैयारी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक ईयू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है। ये सभी कासगंज जिले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 43 घायलों में 12 बच्चे हैं। जिलाधिकारी श्रुति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बूंदाबांदी के बीच घटनास्थल का दौरा किया और बाद में एक अस्पताल में घायलों से बातचीत की। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *