बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 4400 मुर्गियों की मौत

Chhattisgarh: Bird flu confirmed in Bilaspur, 4,400 chickens dead

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण और रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Chhattisgarh- अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन और 10 किलोमीटर इलाके को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जी. एस. तंवर ने बताया कि बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 5037 मुर्गियां थी जिनमें से करीब 4400 की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को भोपाल और पुणे लैब में संक्रमित मुर्गियां के नमूने भेजे गए थे जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *