DHURANDHAR 2 की सफलता के बाद दानिश पंडोर ने जताया आभार

DHURANDHAR 2

DHURANDHAR 2-फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज़ ने एक्टर दानिश पंडोर की फैन फॉलोइंग को बढ़ा दिया है। फिल्म में उनका किरदार उजैर बलोच दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में दानिश ने सोशल मीडिया पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म में मौका देने और उन पर भरोसा करने के लिए दिल से धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “मुकेश छाबड़ा भाई, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दिया। यह एक ‘फोन कॉल’ और एक हां का ‘जवाब’ हमेशा दिल में रहेगा।’’DHURANDHAR 2

Read Also-सिख समुदाय को ‘आहत’ करने के आरोप में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

दानिश पंडोर का फिल्मी सफर ?
मुंबई में 22 दिसंबर 1987 को जन्मे पंडोर ने 2007 में, 20 साल की उम्र में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, उस समय उन्होंने ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाई थी । बाद में, उन्होंने मुंबई स्थित ‘किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट’ से चार महीने का अभिनय पाठ्यक्रम पूरा किया, और साथ ही अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखी।DHURANDHAR 2

Read Also-दिल्ली में मौसम का हाल… न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उन्होंने विदुर चतुर्वेदी, रूपेश थपलियाल और समर जय सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ‘बिजनेस एंड फाइनेंस’ विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है। खबरों के अनुसार, वह अभिनेत्री आहना कुमरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई ऐसे छोटे-छोटे पॉइंट्स हैं, जो दर्शकों की नजर में नहीं आते, लेकिन सोशल मीडिया मीम्स इनसे जुड़ी जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं। यामी के नर्स वाले किरदार का नाम शाजिया बानो है, जो उनकी पिछली फिल्म ‘हक’ से जुड़ा है। वहीं, रणवीर सिंह के कैरेक्टर का नाम जसकीरत सिंह है, जो कि आदित्य धर की फिल्म ‘उरी’ से प्रेरित है।DHURANDHAR 2

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *