Twitter विवाद में सिद्धू की Entry, तंज कस कहा…

चंडीगढ़ः माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और भारत सरकार के बीच चल रहे विवाद में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एंट्री मारी है।

दरअसल, सिद्धू ने ट्विटर विवाद पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि क्या लिखूं , कलम जकड़ में हैं, कैसे लिखूं , हाथ तानाशाह की पकड़ में है।

आपको बता दें, ट्विटर ने भारत सरकार के निर्देश पर कुछ आकउंट पर रोक लगा दी है। हालांकि, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों एवं मीडिया के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक नहीं किया है, क्योंकि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार का उल्लंघन होगा।

ट्विटर ने कहा वह अपने उपयोगकर्ताओं की अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करना जारी रखेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने ट्विटर से ऐसे कई आकउंट को बंद करने को कहा

जिनसे कथित तौर पर देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाएं साझा की जा रही हैं। सरकार ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *