Bollywood: मशहूर सिंगर Shilpa Rao का लाइव शो के बीच माइक हुआ बंद! सिंगर ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Bollywood:

Bollywood: गायिका शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनका कार्यक्रम अचानक रोके जाने और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिए जाने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। वे ‘चलेया’, ‘तेरे हवाले’ और ‘बेशरम रंग’ जैसे मशहूर गीतों के लिए जानी जाती हैं….

उन्होंने शनिवार को मुंबई में ‘बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ के 10वें संस्करण में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जब वह मंच से दर्शकों का आभार जता रही थीं, तभी कुतले खान ने अपनी प्रस्तुति शुरू कर दी। इस बीच, दर्शक लगातार शिल्पा राव का नाम पुकारते रहे।

Read Also- Sonia Gandhi Book Launch: सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हुई सोनिया गांधी ने X पर किया पोस्ट- 10 नवंबर को लांच होगी किताब

शिल्पा (42) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर प्रशंसकों के समर्थन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा, “मुंबई, आज रात मेरा दिल बहुत दुखा है। इस तरह किसी खूबसूरत पल को हमसे छीन लिया जाना बेहद दुखद है। लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके।” गायिका ने कहा, “जिस तरह आप मेरा नाम पुकार रहे थे और आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी। मैं वादा करती हूं कि मुंबई लौटकर जरूर आऊंगी।”आयोजकों ने भी इस मामले पर बयान जारी कर माफी मांगी।Bollywood:

Read Also- Bollywood: कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने 13.62 करोड़ रुपये की कमाई की

बयान में कहा गया, “हमें इस घटना के लिए खेद है। बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (बीएमपी) में हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि कलाकारों और उनके प्रशंसकों, दोनों को लाइव संगीत का बेहतरीन अनुभव मिले। हम इस सप्ताहांत महोत्सव में शिल्पा राव की प्रस्तुति अचानक समाप्त किए जाने के मामले पर अपनी बात रखना चाहते हैं। सबसे पहले, हम शिल्पा राव का बेहद सम्मान करते हैं।”
आयोजकों ने कहा, “बड़े संगीत समारोहों में आयोजन की व्यवस्थाएं जटिल होती हैं और कई कलाकारों की प्रस्तुतियां होती हैं।Bollywood:

सख्त योजना और समन्वय के बावजूद, पहले की प्रस्तुतियों में देरी का असर आगे के कार्यक्रमों पर भी पड़ता है।हमारे समारोह स्थानीय प्रशासन के कड़े दिशा-निर्देशों और आयोजन स्थल पर कार्यक्रम समाप्त करने के तय समय के नियमों के तहत होते हैं। इसके कारण दुर्भाग्यवश शिल्पा राव की प्रस्तुति समय से पहले समाप्त करनी पड़ी।”बयान में कहा गया, “हालांकि, ये परिस्थितियां पूरी तरह हमारे नियंत्रण से बाहर थीं लेकिन हमें इस बात का खेद है कि हम उनकी पूरी प्रस्तुति दर्शकों के सामने पेश नहीं कर सके।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *