Weather Update: मुंबई में भीषण गर्मी, तापमान बढ़ने से स्थानीय लोग और सैलानी परेशान

Weather Update: Scorching Heat in Mumbai; Locals and Tourists Troubled by Rising Temperatures

Weather Update: मायानगरी मुंबई में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों के लोग पिछले कई हफ्तों से चिलचिलाती धूप से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने मार्च महीने के लिए लू की चेतावनी जारी की थी।

हालांकि, आईएमडी ने मार्च महीने के बाकी दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बेतहाशा गर्मी और उमस भरे मौसम में मुंबईकरों की रफ्तार नहीं रुकी। लेकिन बाहर काम करने वाले और आने-जाने वाले लोगों ने अपने कार्यक्रम में बदलाव करना शुरू कर दिया है। लोग, पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं और गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also:  BCCI: आईपीएल का दूसरे चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा

Weather Update- मुंबई आने वाले सैलानियों का भी गर्मी से बुरा हाल है। वो अपने प्रियजनों को लेकर परेशान हैं और ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि गर्मी के कारण कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रिम की बिक्री काफी बढ़ गई है। बहरहाल, बेतहाशा गर्मी के बावजूद सपनों का ये शहर सैलानियों से गुलजार है। लेकिन मार्च के महीने में चिलचिलाती इस धूप ने याद दिला दिया है कि समय के साथ जलवाय कितनी तेजी से बदल रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *