अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर फिलहाल बमबारी नहीं करेंगे । इस बीच, हजारों अमरीकी सैनिक क्षेत्र के करीब पहुंच गए हैं।AMERICA
Read Also-Weather Update: मुंबई में भीषण गर्मी, तापमान बढ़ने से स्थानीय लोग और सैलानी परेशान
वहीं, इजराइल ने हिजबुल्लाह से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में और अधिक सैनिक तैनात किए हैं । ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है । उधर, इजराइल में लगातार हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं । ईरान की राजधानी और कई शहरों में भारी हमले हुए हैं । होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण चोक पॉइंट है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।AMERICA
ईरान ने फरवरी 2026 में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद इस जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया । इससे वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है । वहीं, कई अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसे आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता करने जा सकते हैं। AMERICA
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
