Ahmedabad Dog : अहमदाबाद नगर निगम ने कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए सीएनजी आधारित श्मशान घाट शुरू किया है। इससे पालतू जानवरों के मालिकों को उन्हें सम्मानजनक विदाई देने का अवसर मिलेगा।प्रायोगिक तौर पर इसे लगभग तीन महीने पहले शुरू किया गया था। शुरुआती चरण में कामयाबी के बाद इसे अब पूरी तरह चालू कर दिया गया है। Ahmedabad Dog
Read also- Sports News: आईपीएल मैच से पहले RCB और Sunrisers Hyderabad के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा
नगर निगम के पकड़े गए, नसबंदी किए गए और छोड़े गए कुत्तों के विभाग ने बहरामपुरा में बनी सुविधा को 30 लाख रुपये में विकसित किया है।निगम के अधिकारियों के मुताबिक ये सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। इसे नगर निगम की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर जरिये बुक किया जा सकता है।
शहर के कई पालतू जानवरों के मालिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।
Read also- असम विधानसभा चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणापत्र
सीएनजी आधारित श्मशान घाट की सफलता के बाद, अहमदाबाद नगर निगम शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी दो और सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा है।फिलहाल अहमदाबाद में 19,000 पंजीकृत कुत्ते हैं।Ahmedabad Dog Ahmedabad Dog Ahmedabad Dog
