Dhurandhar 2 ने बॅाक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकार्ड

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 : फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 10 दिन के अंदर कई सारे फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिए है और अभी भी इसकी कमाई जारी है। कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म आज शनिवार को भी धमाल कर रही है।Dhurandhar 2

इसने आज 10वें दिन की कमाई में कई पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ? फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद कल शुक्रवार को नौवें दिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 41.75 करोड़ रुपए कमाए थे। आज शनिवार को इसकी कमाई में और भी ज्यादा इजाफा दर्ज हुआ है।Dhurandhar 2

Read Also-मां के अवैध संबंध का शक और बेटे का खूनी खेल! युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘धुरधंर 2’ ने आज शनिवार को दसवें दिन 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का बजट 250-300 करोड़ रुपये के करीब है। यह फिल्म बजट से दोगुनी कमाई करके ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है।Dhurandhar 2

बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ पहले पायदान पर आ गई है। पहले नंबर वन पर ‘धुरंधर’ थी, जिसका रिकॉर्ड आज ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया है। बीते वर्ष आई ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन 58 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘छावा’, ‘गदर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों का नाम है।

Read Also-Congress: उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायकों समेत आधा दर्जन नेता हुए कांग्रेस में शामिल

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है। ओवरसीज यह 296 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 200 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने सिनेमा जगत में एक नई तरह की फिल्मों को उजागर किया है और हिंदी सिनेमा को एक नई उंचाई दी है।Dhurandhar 2

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *