Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने गरीबों को भोजन, आवास और वस्त्र उपलब्ध कराने के एन. टी. रामाराव के सिद्धांत को हमेशा कायम रखा है।Andhra Pradesh:
उन्होंने कहा कि टीडीपी अपने कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलुगु देशम पार्टी के सभी सदस्यों को पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं।’’Andhra Pradesh:
Read also- Delhi: मन की बात कार्क्रम मे PM मोदी ने किया जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम का जिक्र, टी20 विश्व कप पर…
उन्होंने कहा कि दूरदर्शी एनटीआर (एन. टी रामाराव) द्वारा स्थापित यह पार्टी ‘‘तेलुगु लोगों की पीढ़ियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।’ टीडीपी प्रमुख ने इस दिन को पार्टी परिवार के लिए एक उत्सव बताया और संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने भी कहा कि पार्टी का जन्म तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान और प्रगति के लिए हुआ था। Andhra Pradesh:
Read also- MP: कूनो से फिर आई खुशखबरी, चीतों की पुनर्स्थापना के बाद जन्मा पहला चीता, CM मोहन यादव ने की सराहना
समाज मंदिर है और लोग देवता हैं’’ का उद्घोष करने वाले एनटीआर के आदर्शों से प्रेरित लोकेश ने कहा कि पार्टी गरीबों के लिए एक सहारा बनकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि टीडीपी के गठन के बाद ही उत्पीड़ित, पिछड़े और कमजोर वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक पहचान मिली।Andhra Pradesh:
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि टीडीपी वे पार्टी है जिसने देश को कल्याणकारी योजनाओं की अवधारणा से परिचित कराया।लोकेश ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी तेलुगु लोगों को दुनिया में नंबर एक बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।Andhra Pradesh:
