Michigan: एफबीआई ने सोमवार 30 मार्च को बताया कि हाल ही में अमेरिका के मिशिगन में एक यहूदी प्रार्थना स्थल को ट्रक से टक्कर मारने वाला व्यक्ति ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह से प्रेरित था और उसका इरादा यहूदियों पर हमला करना था। एफबीआई के डेट्रॉइट फील्ड ऑफिस की प्रमुख जेनिफर रन्यान के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 41 साल के आयमन मोहम्मद गजाली के रूप में हुई है। उसने 12 मार्च को हमले से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने “जितने हो सके उतने लोगों को मारने” की मंशा जाहिर की थी।
Read Also: West Asia: लेबनान में शांति सैनिकों की मौत… संयुक्त राष्ट्र की कड़ी निंदा
Michigan- अधिकारियों ने बताया कि गजाली कई घंटों तक पार्किंग में रुका रहा, फिर अपनी कार को अंदर ले गया और उस गलियारे में घुस गया जहां करीब 150 बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे। इस घटना के दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इसके बाद उसने दूसरे गार्ड से गोलीबारी की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अंदर मौजूद किसी और व्यक्ति को चोट नहीं आई। एफबीआई ने इस घटना को “हिजबुल्लाह से प्रेरित आतंकवादी करतूत” बताया, जिसका निशाना यहूदी समुदाय एक था।
