नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल, ‘GOLD ना जीतने का मलाल

Paris Paralympics 2024: 

Paris Paralympics 2024:  भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल. यथिराज ने पेरिस पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता।सुहास बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स एसएलफोर फाइनल में फ्रांस के लुकास माजुर के हाथों 9-21, 13-21 से हार गए।सुहास ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि सिल्वर मेडल जीतना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

Read also-जम्मू कश्मीर में बजा चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार तनवीर सादिक ने दाखिल किया नामांकन

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल. यथिराज ने कहा “हमेशा सिल्वर जीतना एक चुनौतीपूर्ण बात अपने आप में है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वो गोल्ड जीते और वो दुख रहता है कि वे गोल्ड नहीं जीते। परंतु जो हर खिलाड़ी पैरालंपिक में जाता है वो चाहता है कि वो मेडल जरूर जीते और गोल्ड के बाद अगर कोई सबसे सर्वोच्च मेडल है तो वो सिल्वर है।

Read also-हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस, दीपक बाबरिया ने दी ये जानकारी

सिल्वर की विशेषता ये है कि जो मैंने महसूस किया है जब तुरंत मैच खत्म होता है और सिल्वर मेडल आता है तो आपको दुख होता है। बाद में आप पीछे मुड़कर देखते हैं कि ईश्वर की असीम कृपा रही है देश के लिए सिल्वर जीतना भी इतनी छोटी बात नहीं है। मुझे लगता है कि मिक्सिड इमोशन है सिल्वर जीतना।”41 साल के सुहास ने टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *