Delhi News: दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी घमासान तेज हो गया है… ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देने वाले ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है… मामला ईडी के समन पर पेश न होने से जुड़ा है.. ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है… जिसमें 22 जनवरी को अरविंद केजरीवाल को समन की अवहेलना के मामले में बरी कर दिया गया था…
ईडी का कहना है कि केजरीवाल ने पूछताछ के लिए जारी समन का पालन नहीं किया… जिसके चलते एजेंसी ने उनकी गिरफ्तारी से पहले ही दो अलग-अलग शिकायतें अदालत में दाखिल की थी… अब इस याचिका पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच एक अप्रैल को सुनवाई करेगी…
Read Also: ‘जेन जेड’ आंदोलन के दमन में भूमिका के लिए काठमांडू के पूर्व सीडीओ गिरफ्तार
Delhi News- वहीं, दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में भी कानूनी प्रक्रिया जारी है… राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को अरविंद केजरीवाल सहित 23 आरोपियों को बरी कर दिया था… जिसके खिलाफ सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है… हाईकोर्ट ने इस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा सीबीआई पर की गई प्रतिकूल टिप्पणियों पर फिलहाल रोक लगा दी है…
बहरहाल दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों में अब निगाहें हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं… वहीं 1 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई तय है… जहां आने वाले दिनों में इस केस की दिशा तय हो सकती है…
