KERLAM: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि लेफ्ट फ्रंट (सीपीएम) अब विचारधारा छोड़कर कॉर्पोरेट पार्टी बन चुकी है और केरलम में पहली बार भाजपा व लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच एक साझेदारी देखी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि आम तौर पर ऐसी उम्मीद नहीं की जाती कि दक्षिणपंथी भाजपा और वामपंथी दल एक साथ आ जाएं, क्योंकि उनकी विचारधाराएं एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं।KERLAM
केरलम के कन्नूर, कल्लाची और पेरम्बरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आक्रामक अंदाज में दोनों दलों के बीच मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की मुख्य पार्टी सीपीएम के नेताओं ने सबरीमाला मंदिर से सोना चुराकर उसे पीतल से बदल दिया, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हिंदुत्व के तथाकथित रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम आकर इस पर एक शब्द नहीं बोला, क्योंकि वे चाहते हैं कि राज्य में एलडीएफ चुनाव जीते।
Read Also-LPG CRISIS: सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर दी जानकारी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा-आरएसएस का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं पर सत्ता पक्ष द्वारा बेरहमी से हमला किया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर केरलम के मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती और उनके बच्चों से भी पूछताछ नहीं होती। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि सीपीएम सत्ता में रहे क्योंकि वह उसे नियंत्रित कर सकती है, जबकि यूडीएफ और कांग्रेस को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी जानते हैं कि पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस ही उन्हें चुनौती दे सकती है; सीपीएम राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कभी चुनौती नहीं दे सकती।KERLAM
राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार समझौता कर भारत का भविष्य अमेरिका को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने संसद में ये मुद्दे उठाए, तो उन्हें चार घंटे तक बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी खेती के लिए भारतीय बाजार खोलने से भारत के रबर, मक्का, फल और सोयाबीन किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार द्वारा हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता से भारत के छोटे व मध्यम उद्योग खत्म हो जाएंगे।KERLAM
Read Also-KERLAM ELECTION: भाजपा ने केरलम में अपने घोषणापत्र में LPG सिलेंडर देने का किया वादा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत को तेल खरीदने के लिए अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ती है और मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण आने वाले दिनों में इस फैसले के नतीजे देशवासियों को भुगतने पड़ेंगे।राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की चाबी मोदी के पास है, इसीलिए वे उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलते। कांग्रेस नेता ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की गारंटियां भी गिनाईं और जनता से यूडीएफ उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, के सुधाकरन आदि वरिष्ठ नेता मौजूद थे।KERLAM
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
