जम्मू कश्मीर: गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान मारा गया एक आतंकवादी

terrorist

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रातभर जारी रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी साझा की है। terrorist

सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। terrorist

Read Also: आज से जनगणना 2027 की हो रही शुरुआत, ये दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना प्रक्रिया होगी

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सेना की ओर से हुई कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान जारी है। terrorist

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *