Delhi: PM मोदी से मिले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, बंगाल चुनाव से पहले थामा BJP का दामन

Delhi: महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिन्होंने कहा कि देश को इस खिलाड़ी की उपलब्धियों पर गर्व है। पेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लिएंडर पेस के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही। भारत को टेनिस में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। खेलों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका जुनून सचमुच काबिले तारीफ है।’

Read Also: Shimla: प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर पंजाब और हरियाणा से लगी हिमाचल की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन तेज

इस पोस्ट में उन्होंने इस पूर्व टेनिस खिलाड़ी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।बीजेपी में शामिल होने के बाद पेस ने कहा था कि यह ‘सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी’ है और देश की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है।

Read Also: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

51 वर्ष के पेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से जुड़ने का फैसला किया । वह 2021 में बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे और 2022 गोवा चुनाव में प्रचार भी किया था। करीब तीन दशक तक भारतीय टेनिस का चेहरा रहे पेस उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने बड़े मौकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । बीजेपी में शामिल होकर वह उन बड़े खिलाड़ियेां की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने खेलों के मैदान पर मिली सफलता को जनसेवा से जोड़ने की कोशिश की है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *