Iran War: ईरान में एक अमेरिकी विमान के गिरने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह बचाव ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी सेना तलाश और बचाव अभियान चला रही थी।Iran War:
Read Also- UP News: कुशीनगर में जहरीले धुएं की चपेट में आने से 26 बच्चे हुए बीमार, प्रशासन ने शुरू की जांच
इजराइल इस तलाश और बचाव अभियान में अमेरिका की मदद कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई और ब्यौरा नहीं दिया।Iran War:
Read Also- Bollywood: धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 1,501 करोड़ रुपये का…
यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में कोई विमान खोया है। इससे पांच सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के दायरे में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।यह स्पष्ट नहीं है कि विमान को मार गिराया गया या वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।Iran War
