UP News: कुशीनगर में जहरीले धुएं की चपेट में आने से 26 बच्चे हुए बीमार, प्रशासन ने शुरू की जांच

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक स्कूल के 26 बच्चे शुक्रवार को स्कूल परिसर के पास कोई चीज जलाए जाने से निकले जहरीले धुएं की वजह से बीमार पड़ गए।जहरीले धुएं के कारण कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत सेवरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।UP News:

Read Also- Delhi: Indian ऑयल कॉरपोरेशन की ग्राहकों से अपील, घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, घबराहट में बुकिंग न करें

इन 26 बच्चों में से 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।कुछ अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, गांजे के पौधे जलाए जाने के कारण ये जहरीला धुआं निकला था।UP News:

Read Also-WEATHER NEWS: एक बार फिर बदला दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज़

कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा, “बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अब वे सभी बेहतर और स्वस्थ हैं। हमने स्कूल का दौरा भी किया और पाया कि पास में पेड़-पौधे जलाए जाने से जहरीला धुआं निकला, जिसके कारण कई बच्चों को बेचैनी महसूस होने लगी। मामले की जांच चल रही है।” UP News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *