Uttar Pradesh: हरसिंहपुर-विंध्याचल को जोड़ने वाला प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त, 15 दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्याचल धाम को हरसिंहपुर से जोड़ने वाला पीपा (प्लाटून) पुल उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल का उद्घाटन हाल ही में विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया था। पुल के टूटने का वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में आक्रोश है।

दरअसल, विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित विभाग को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से सरकार और उनकी छवि खराब हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

Read Also: Kerala Assembly Elections: पीएम मोदी का तिरुवल्ला में शक्ति प्रदर्शन, तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो

विभाग की ओर से सफाई दी जा रही है कि पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा नहीं डाला जा पा रहा है, जिससे पुल को सही तरीके से स्थापित करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, इस तर्क से लोग संतुष्ट नहीं हैं। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम का फायदा उठाते हुए बीजेपी सरकार को निशाना बनाया है और चल रही विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *