Space: अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती, अंतरिक्ष यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा

Space

Space: नासा का चांद मिशन आर्टेमिस-2 लगातार आगे बढ़ रहा है। लेकिन जब अंतरिक्ष यात्रियों ने पीछे मुड़कर देखा तो वे भावुक हो गए। क्योंकि, हमारी पृथ्वी उनके कैप्सूल से बेहद ही खूबसूरत नजर आई है। जिसे उन्होंने तस्वीरों में कैद किया है। नासा ने शुक्रवार 3 मार्च को चालक दल की पहली डाउनलिंक की गई तस्वीरें जारी कीं। करीब 50 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जा रहे इस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

इस मिशन के कमांडर रीड वाइजमैन ने जो पहली तस्वीर ली, उसमें पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा कैप्सूल की खिड़की से नजर आता है। दूसरी तस्वीर में पूरी पृथ्वी दिखाई देती है, जिसमें नीले महासागर, सफेद बादलों की लहरें और यहां तक कि हरे रंग की ऑरोरा (उत्तरी रोशनी) भी चमकती दिख रही है। नासा के मुताबिक, ये नजारा अंतरिक्ष से बेहद शानदार और भावुक कर देने वाला था।

Read Also: Uttar Pradesh: हरसिंहपुर-विंध्याचल को जोड़ने वाला प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त, 15 दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

Space- नासा की अधिकारी लाकीशा हॉकिन्स ने कहा कि यह सोचकर ही रोमांच होता है कि इस तस्वीर में हमारे चार अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर पूरी मानवता दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि मिशन पूरी तरह से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह टीम पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच चुकी है और तेजी से चांद की ओर बढ़ रही है। अभी उन्हें करीब 2.4 लाख किलोमीटर और सफर तय करना है और वे सोमवार तक चांद के पास पहुंच जाएंगे।

इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ये लोग अपने ओरियन कैप्सूल में चांद के चारों ओर घूमकर वापस पृथ्वी की ओर लौटेंगे। खास बात यह है कि वे चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि एक यू-टर्न लेकर सीधे वापस आएंगे। कमांडर वाइजमैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके कैप्सूल की खिड़की से पूरी पृथ्वी नजर आई, तो वह पल इतना अद्भुत था कि चारों अंतरिक्ष यात्री कुछ देर के लिए चुप हो गए। उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से एक था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *